उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की आईटीआई में छात्र संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी भर्ती सत्र को देखते हुए कौशल विकास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, अभिभावकों से संवाद और स्कूल-कॉलेजों के आसपास प्रचार सामग्री लगाने पर जोर दिया।मंत्री ने बताया कि देहरादून, श्रीनगर और अल्मोड़ा की आईटीआई में टीवीएस कंपनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन 16 जून को किया जाएगा। वहीं टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) मॉडल पर संचालित आईटीआई की संख्या 32 से बढ़ाकर 45 की जाएगी तथा 168 नए आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।
