उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं. एनडीए पासिंग आउट परेड में उन्होंने 2025 के ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्र की दृढ़ इच्छाशक्ति का बेंचमार्क बताया.नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) खडकवासला में 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करते हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने साफ कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमारी सेना ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मई 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य कार्रवाई का नया बेंचमार्क बन गया है. यह उस समय की मिसाल है जब राष्ट्र की इच्छाशक्ति सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ व्यक्त की गईृ.
