उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं जिसमें 670 कंपनियों की तैनाती शामिल है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात होंगे ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब केवल महीने भर का समय बचा है. यात्रा सुरक्षित रहे और बिना किसी संकट-कठिनाई के पूरी हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. गृह मंत्रालय ने यात्रा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 670 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है. केंद्रीय बलों की टुकड़ियां जम्मू-कश्मीर पहुंचना भी शुरू हो गई हैं.
