उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आर अभिनव ने SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में 37000 आवेदकों में पहली रैंक हासिल की है। चेन्नई के आर. अभिनव ने 12वीं कक्षा में 97.8% और जेईई मेन में 99.6909 स्कोर के साथ स्ट्रीम 1 और 2 दोनों में टॉप किया है।चेन्नई के आर अभिनव ने SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में 37000 आवेदकों में पहली रैंक हासिल की है। चेन्नई के आर. अभिनव ने 12वीं कक्षा में 97.8% और जेईई मेन में 99.6909 स्कोर के साथ शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए SASTRA डीम्ड यूनिवर्सिटी की इंजीनियरिंग एडमिशन रैंक लिस्ट में स्ट्रीम 1 और 2 दोनों में टॉप किया है। इस संस्थान में इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए पूरे भारत से 37,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 1 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर और जेईई मेन स्कोर के आधार पर होता है और बाकी 50% सीटों पर एडमिशन स्ट्रीम 2 के तहत 12वीं कक्षा के कुल स्कोर के आधार पर होता है।SASTRA तिरुचि और तंजावुर के छात्रों के लिए 20% सीटें आरक्षित करता है साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के छात्रों के लिए विशेष प्रावधान भी करता है। SASTRA के वाइस-चांसलर एस. वैद्यसुब्रमण्यम ने कहा, ‘काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी www.sastra.edu पर उपलब्ध है और 2026-2027 बैच की कक्षाएं 3 अगस्त से शुरू होंगी।
‘जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी
बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग 2026 का मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में दाखिले के लिए तगड़ी डिमांड देखने को मिलीी है। जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड के मॉक अलॉटमेंट में 168615 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 2 करोड़ से अधिक सीटों और कॉलेज के चॉइस फिलिंग किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक छात्र को जईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक 3790 पर आईआईटी कानपुर में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिल गई है। वहीं आईआईटी कानपुर से आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) बीटेक की ब्रांच 4955 पर भी नहीं मिली है। हालांकि इस रैंक पर एआई बीटेक की ब्रांच आईआईटी जोधपुर में मिल गई है। आपको बता दें कि देश के 23 आईआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 31 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 56 जीएफटीआई सहित कुल 138 इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्ष 2026-27 के दाखिले जोसा काउंसलिंग से होंगे।इस बार आईआईएससी बेंगलुरु में दाखिला जोसा काउंसलिंग से होगा। जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा।
13 जून 2026 को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
उम्मीदवारों को संभावित सीट नतीजों को समझने और सोच-समझकर फैसले लेने में मदद करने के लिए बाद में दूसरा मॉक अलॉटमेंट भी जारी किया जाएगा। इसके बाद चॉइसेज के क्रम को बदलने के लिए 11 जून तक का समय है। 13 जून 2026 को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा।
