उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
डाइटीशियन श्वेता जे पंचाल ने प्रोटीन की गुणवत्ता के आधार पर 9 फूड्स को रेटिंग दी है। उन्होंने क्विनोआ को 4, मूंग दाल को 5-6, अंकुरित मूंग/राजमा को 6-7, चना/पनीर को 7-8, टोफू को 8, ग्रीक योगर्ट को 9 और अंडे को 10-अंक दिए। उनके मुताबिक, अंडा सबसे बेहतरीन प्रोटीन स्रोत है क्योंकि इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं।
