उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
टिहरी जिले के राम गांव और बौर गांव के 79 नाली का टेंडर स्थगित होने पर उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा है कि यह टिहरी की स्थानीय जनता के संघर्षों की जीत है । पैतृक भूमि संरक्षण समिति के नेतृत्व में चल रहे भूमि बचाने के इस आंदोलन से जुड़े समिति के हर एक सदस्य का आभार । टोडरिया ने हालांकि उक्त भूमि की जांच के लिए जो जांच कमेटी बनाई है उसपर सवाल उठाते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया निकलने से पहले ही उक्त भूमि की जांच क्यों नहीं की गई । अब जब जनता ने आंदोलन किया उसके जनदबाव के पश्चात भूमि की जांच हो रही है जो तमाम सवाल पैदा करता है । टोडरिया ने पैतृक भूमि संरक्षण समिति के आंदोलन और धरने को टेंडर निरस्त न होने तक जारी रखने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा जल जंगल जमीन बचाने के लिए स्थानीय हक हकूकधारियों के साथ तत्परता के साथ खड़ा है । जब तक पूर्ण रूप से टेंडर निरस्त नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।
