उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांश सैनी ने 614 अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।*
देहरादून। नीट-यूजी परीक्षा 2026 में एक बार फिर बलूनी क्लासेस का दबदबा रहा। बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांश सैनी ने 614 अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। बलूनी क्लासेस के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी के अनुसार राज्य की मेरिट में संस्थान के 105 से अधिक छात्र जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी और संस्थान के निदेशक विपिन बलूनी ने खुशी जताई। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को चयन की बधाई और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि बलूनी क्लासेस हर साल प्रदेश को टॉपर दे रहा है और यह परम्परा इस बार भी जारी रही। बलूनी क्लासेस उत्तर भारत में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का अग्रणी संस्थान है। नीट में हर साल बलूनी क्लासेस प्रदेश में टॉपर देता है। इस बार संस्थान का छात्र प्रियांश सैनी ने 614 अंक हासिल किये हैं। बलूनी क्लासेस के 35 से भी अधिक छात्रों ने 500 से भी अधिक अंक हासिल किये हैं।
उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थान बलूनी क्लासेस ने एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के होनहारों ने अन्य कोचिंग संस्थानों को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड संख्या में मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। जारी परिणामों के अनुसार प्रियांश सैनी, खुशी कंडियाल, अनुष्का सिंह, प्रतिष्ठा कोटियाल, उत्त्कर्ष सिंह, आर्यन गुप्ता, मयांक गुसाईं, अर्पित पंत, शुभम, अरूण कुमार, काव्या सिंह, तेजस्वी अग्रवाल, भावना कुमारी, राशी नौटियाल, विवेक कुमार, वेदांश तिवारी, मो. सुहैल, प्रियांशी नेगी, सुजल उनियाल, आदित्य चौधरी, उन्नति सिंह, पुनीत कुमार, पारस, एकता सिंह, दक्ष नेगी, अखिल राना, अंशुल कुमार, अमन कुमार, मो. अरमान, बॉबी पाल, रितिक कुमार, आदित्य चौधरी, अमीशा, सुनैना ने मेरिट लिस्ट अपना जगह बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि नये सत्र 2026-27 के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए नये बैच 21 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है ।
