उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को लाभ देने के लिए झंझारपुर अनुमंडल सभागार में 14 जुलाई से 13 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्मार्ट पीडीएस होटल या मेरा राशन ऐप पर नए नाम जोड़ने और नए राशन कार्ड निर्गमण का काम होगा । बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर पंचायत और वार्ड प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके सहयोग से राशन कार्ड बनाने और नाम जोड़ने के साथ अभियान की जानकारी दी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि झंझारपुरनए प्रखंड के लिए इस अभियान में 3804 नए नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें प्रतिदिन 127 लोगों का नाम जोड़ना है, मधेपुर प्रखंड के अंतर्गत 4647 नए लोगों का नाम जोड़ना है, जिसमें 155 लोगों का प्रतिदिन जोड़ा जाएगा। वहीं लखनौर प्रखंड के 2921 नए लोगों को जोड़ने और प्रतिदिन 97 लोगों को जोड़ना है । जबकि अंधराठाढ़ी प्रखंड में 2218 लोगों को निर्धारित समय सीमा के अंदर जोड़ने के तहत प्रतिदिन 74 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे जन प्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर जाकर पात्र परिवारों को चिन्हित कर आवेदन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि एक भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। जिनका नाम किसी कारण से छूट गया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है। रूपेश कुमार ने बताया कि इच्छुक लोग अपने पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता, पंचायत सचिव या प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के माध्यम से स्मार्ट पीडीएस पोर्टल या मेरा राशन ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।
