उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में इस्तेमाल हो रहे एक संदिग्ध बैंक खाते का लिंक पिथौरागढ़ से मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस खाते के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 99 शिकायतें दर्ज मिली हैं।भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) के प्रतिबिंब’ पोर्टल पर साइबर अपराध से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान कोतवाली पिथौरागढ़ से संबंधित बैंक खाता संख्या संदिग्ध मिला। इस खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से पहले 94 शिकायतें दर्ज मिली थीं।म्यूल अकाउंट से हुआ खेल
बाद में एनसीआरपी पोर्टल पर जांच करने पर कुल 99 शिकायतें दर्ज होना सामने आया। पुलिस सत्यापन में यह बैंक खाता स्वाति ग्रामोद्योग संस्थान धारचूला रोड, कैलाशपुरी, पिथौरागढ़ के नाम पर संचालित पाया गया। आशंका है कि साइबर अपराधियों ने इस खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में म्यूल अकाउंट के रूप में किया।
