उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून के जिला अधिकारी आशीष चौहान ने दावा तो किया कि 3-4 घंटे के भीतर मार्ग को आवाजाही के लिए चालू कर दिया जाएगा. लेकिन ऐसा हो ना सका. फिलहाल खबर लिखे जाने तक जेसीबी मशीन के मदद से होल को भरने का काम जारी था. ऊपर से राहत, निर्माण काम मिट्टी ढलाई में जुटा ट्रक भी वहां अलग खड़े-खड़े अलग गड्ढे में फंस गया.देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी (प्रेमनगर) स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल पहली ही बड़ी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया. लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए पुल से जुड़ने वाली कनेक्टिंग सड़क में देर रात भारी धंसाव हो गया, जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है. हालात ये हो गए कि लोगों की भीड़ मौके पर नजारा देखने के लिए उमड़ आई, मनो जैसे कोई गुप्त गुफा खुल गई हो. खास बात ये भी है कि यह रास्ता मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जुड़ता है. यह रास्ता देहरादून के मुख्य बाजार घंटाघर और आईएसबीटी से कनेक्ट होता है. सीएम ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए PWD सचिव से रिपोर्ट मांग ली है.
