
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

भीमताल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में बुधवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के 52 विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया।जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण और सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाने के साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।स्वच्छता अभियान में संबंधित विभागों के कार्मिकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया गया।
