
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं शैक्षणिक सत्र 2026–27 की इन्वेस्टिचरसेरेमनी देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व की भावना के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती मोनिका शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर फाउंडर डायरेक्टर श्री के. एन. नौटियाल, चेयरमैन श्री राकेश नौटियाल, बोर्ड सदस्य श्रीमती शालिनी नौटियाल, अर्चना नौटियाल,मिनाक्षी नौटियाल एवं श्री आर. एस. नेगी तथा डायरेक्टर प्रिंसिपलडॉ.सुबोध थपलियाल सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोतकोयर प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित कर प्रेरणादायी विचार साझा किएऔरछात्रों को मूल कर्तव्योंकोअपनाकर विकसित भारत कीओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।समारोह के द्वितीय चरण में इन्वेस्टिचरसेरेमनी 2026–27 आयोजित की गई। नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल ने अनुशासित मार्च के साथ मंच पर प्रवेश किया तथा फ्लैगहैंडिंग-ओवरसेरेमनी के माध्यम से नेतृत्व की जिम्मेदारी ग्रहण की। हेड बॉय आदित्य प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल सान्वी रानोट ने विद्यालय ध्वज ग्रहण किया,विभिन्न नेतृत्व पदों पर चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बैज एवं सैश प्रदान किए गए। हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन तथा प्राइमरीविंग के छात्र नेताओं को भी उनकी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।नवनियुक्त छात्र परिषद ने शपथ ग्रहण के माध्यम से विद्यालय के मूल्यों, अनुशासन, सेवा एवं उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। डायरेक्टर प्रिंसिपलडॉ.सुबोध थपलियाल ने विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियों का ईमानदारी, समर्पण एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह का समापन आभार व्यक्त करने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए मिष्ठान वितरण तथा अतिथियों के लिए जलपान का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों में देशभक्ति, नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना एवं उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को विकसित करने की विद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रभावी उदाहरण रहा।इसअवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शैक्षणिक औरगैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
