उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून(दीपक पंवार ), हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने न्यू अंपायर सिनेमा हॉल में फिल्म के पोस्टर हटाने की मांग करते हुए सिनेमा हॉल के बाहर जमकर नारेबाजी की। विरोध के बाद सिनेमा हॉल प्रबंधन को फिल्म के पोस्टर हटाने पड़े।हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़े विषय को इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जो पाकिस्तान के हित में जाता है। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं पर भी सवाल उठाए।प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान पर कथित तौर पर ‘जिहादी विचारधारा’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और फिल्म में सनी देवल के किरदार को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किए जाने पर भी आपत्ति जताई। हिंदू रक्षा दल ने कहा कि इस तरह की फिल्मों का भारत में विरोध जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि ऐसी फिल्में केवल पैसे कमाने के लिए बनाई जा रही हैं तो इन्हें पाकिस्तान विरोधी फ़िल्म पाकिस्तान मे रिलीज करके दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हित से जुड़ी किसी भी फिल्म को उत्तराखंड और भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और आमिर खान का पुतला फूंका। हिंदू रक्षा दल ने चेतावनी दी कि फिल्म के विरोध में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
