उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
जनपद रुद्रप्रयाग के कोठगी स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज स्टोर से तार चोरी के मामले से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार।
जनपद रुद्रप्रयाग के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोठगी स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज से हुई बिजली तारों की चोरी के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने इस चोरी की घटना में शामिल रहे 02 अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
दिनांक 15 अगस्त 2026 को कार्यदायी संस्था आरपी इन्फ्रापॉवर प्रा. लि. के प्रतिनिधि द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग में लिखित तहरीर दी गई थी कि कोठगी स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के स्टोर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा विभिन्न माप के बिजली के तांबे के तार एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 52/2026, धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी घोलतीर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत के सुपुर्द की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचक व स्थानीय स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, स्थानीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। सघन छानबीन के बाद पुलिस टीम ने कल दिनांक 18 अगस्त 2026 को सिडकुल (हरिद्वार) क्षेत्र से दो अभियुक्तों हसीन पुत्र मुरसलीन (उम्र 20 वर्ष) तथा सावन पुत्र जातीराम (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम डालूवाला कलां, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस चोरी की घटना से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य/माल मिलने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम का विवरण –
1- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी घोलतीर (विवेचक)
2- आरक्षी विनय पंवार, एसओजी
3- आरक्षी रविन्द्र सिंह, एसओजी
*सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।*
