उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
देहरादून, 15 अगस्त 2026। उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज (UHSMAAS), ABS Coaching Hub (Academy of Brilliant Scholars) एवं Ebullient English International Institute (EEII) में आज देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. के. एस. नेगी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. कंचन नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के अमूल्य बलिदानों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे वीर सेनानियों ने अदम्य साहस, संघर्ष और त्याग का परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि आजादी का अर्थ केवल अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से मुक्ति नहीं है, बल्कि नकारात्मक विचारों, भय, अज्ञानता, भेदभाव और अपनी जिम्मेदारियों से विमुख होने की मानसिकता से भी आजादी है।डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने ज्ञान, प्रतिभा, समय और कर्म को देश की प्रगति के लिए समर्पित करे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, शिक्षित, जिम्मेदार और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से भर गया। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा शहीदों के त्याग और संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों के लिए लड्डू, चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर डॉ. कंचन नेगी, डॉ. के. एस. नेगी, देव चुनियाना, सतपाल राणा, राहुल गुप्ता, कैलाश कोठियाल, रविंद्र रावत, सुमन, नीरू, सैफ ,अक्षत चमोली, अंकित डबराल, सक्षम, वासु, आदित्य तिवारी, स्वास्तिक, शगुन, शिवानी सहित , नारायण रावत, विजय एवं संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।अंत में मैनेजमेंट की ओर से देव चुनियाना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के वास्तविक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
