उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून ,दिनांक 17/08/2026 को उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेंकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान बिधोली क्षेत्र में वाहन सं0 HR06BE-5319 में सवार मनीष जैन पुत्र नवीन अंसल थाना अंसल पानीपत हरियाणा उम्र 19 वर्ष, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था, का दूसरे पक्ष 1- अमृतम अंशुमल पुत्र रंजीत कुमार निवासी ग्राम बीटा पटना बिहार उम्र 25 वर्ष, जो स्वयं भी बिना हेलमेट के वाहन सख्या UK07FJ9546 में सवार था, के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तथा दोनों पक्षो के बीच हुए विवाद व धक्का मुक्की में सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया।*
*मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो उनमे से एक युवक अमृतम अंशुमल, जो UPES ,LLM का छात्र है, के द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
*मौके पर दोनों पक्षों के मध्य हुए विवाद के चलते शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनों पक्षो के 03 व्यक्तियों को 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया गया, जिनके मेडिकल परीक्षण के उपरांत उन्हें सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।*
*उक्त पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है, प्रकरण में किसी की लापरवाही पाये जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी,
इसी क्रम में आज एक बैठक मैं,अमृतम अंशुमल पुत्र रंजीत कुमार को लेकर रजिस्टार मनीष मदान और एस एच ओ नरेश राठौर थाना प्रेमनगर ,के सम्मुख इस पूरे प्रकरण का अमृतम अंशुमल द्वारा खंडन किया गया। फिलहाल मामला शांत हो गया।
