उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिनांक 25 जनवरी 2024 को उक्त युवती बिना बताए अपनी मर्जी से अपने घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा युवती की गुमशुदगी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 01/2024, धारा 363 भा0द0वि0, रा.उ.नि. क्षेत्र जाखपाट्यू, तहसील नारायणबगड़, जनपद चमोली में अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त प्रकरण में थाना थराली पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन, सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए युवती की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से युवती को सकुशल बरामद कर थाना थराली लाया गया।पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी तथा बाद में उसने अपनी इच्छा से विवाह कर लिया। युवती का एक बच्चा भी है।आज युवती को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसके बयान अंकित कराए गए। न्यायालय के समक्ष युवती द्वारा अपनी इच्छा से अपने पति के साथ रहने की बात कही गई। युवती की स्वतंत्र इच्छा एवं न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर उसे उसकी इच्छा के अनुसार उसके पति के सुपुर्द किया गया।
