उत्तराखंड डेली न्यूज ब्योरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रदेश विरोधी नीतियों से युवा वर्ग एवं आम जनता परेशान है। रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध न होने के कारण प्रदेश का युवा लगातार अपने भविष्य को लेकर चिंतित है तथा पलायन की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।युवाओं ने कहा कि वे उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा, नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर दल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उनका मानना है कि उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन, रोजगार, मूल निवास, भू-कानून तथा राज्य के हितों की मजबूती से पैरवी करने वाला राजनीतिक विकल्प उत्तराखंड क्रांति दल ही है।उत्तराखंड क्रांति दल ने सदस्यता ग्रहण करने वाले अमित सिंह नेगी, विपिन , अर्पित पवार, अरविंद प्रसाद मिश्रा, कमल कुकरेती, अभिषेक नेगी, रजत नेगी, अभिषेक तोमर, युवराज रावत, मोहित, सत्यम, अंश, अमित, समीर भंडारी, युवराज, ललित मेहरा, उदय सिंह, विनय, रोहित, विकाश, अजय, नितिन, मोहन आदि सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। दल प्रदेश के हितों, युवाओं के रोजगार और पलायन की रोकथाम सहित उत्तराखंड की मूल अवधारणाओं को लेकर अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगा।
