उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
टिहरी (लंबगांव), भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतापनगर मंडल प्रभारी ममता पंवार ने देवल में बूथ सशक्तीकरण को लेकर बूथ अध्यक्षों, शक्ति संयोजकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली । उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का मंत्र देते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया । ममता पंवार ने कहा कि पार्टी की जीत का आधार मजबूत बूथ संगठन हाेता है और जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतने में सफल होगी ।
उन्होंने कहा कि मिशन 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने की आवश्यकता है ।उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों और शक्ति संयोजकों से अपने-अपने बूथों काे मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया ।बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज रमोला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश राणा,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन रांगड़,सत्यप्रसाद डिमरी, परशुराम,उम्मेद राणा, जोत सिंह राणा,राकेश रांगड़,विजयपाल मिश्रवाण,और राय सिंह परमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
