उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, शहीद स्मारक में मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के पुरौधा स्व. रणजीत सिंह वर्मा की पुण्य स्मृति में राज्य आन्दोलनकारी मातृशक्ति को अंगवस्त्र भेंट किये गये, इस अवसर पर स्व. रणजीत सिंह वर्मा मैमोरियल के सचिव मोहन सिंह खत्री द्वारा रक्तदानदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। मोहन खत्री द्वारा इससे पूर्व प्रात: मसूरी में गोलीकांड के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। अपने संबोधन में खत्री ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान भी किया।इस दौरान सभा में उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, डा. अतुल शर्मा, मंच सलाहकार केशव उनियाल, जयदीप सकलानी, संचालक पूरण सिंह, जनगीत गायक सतीश धौलाखण्डी सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद स्मारक में सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ आन्दोलनकारी पुष्पलता सिलमाणा, सरिता गौड, सुलोचना भट्ट,राधा तिवारी, रामेश्वरी नेगी, सुलोचना मन्द्रवाल,रेवती बिष्ट, साबी नेगी,कल्पेश्वरी नेगी,संगीता रावत,लोक बहादुर थापा,सतेश्वर अमोली,शांति प्रसाद,सतेन्द्र रावत,महेन्द्र रावत,सरदार खान, चिंतन सकलानी,शांति बुटोला,हरीश पंत ,निशा रावत, जगदेश्वरी, विजेन्द्र बहुगुणा सहित अनेक वक्ताओं को सम्मानित किया गया।
