उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
नई टिहरी (लंबगांव), महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल लंबगांव में आयोजित ज्ञान ज्याेति पुस्तक वितरण कार्यक्रम में प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने विधालय काे पुस्तकालय हेतु विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं से संबधित ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की । इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का भंडार ही नही बल्कि जीवन काे सही दिशा देने का उचित माध्यम भी है इसलिए छात्र छात्राओं काे चाहिए कि वे पुस्तकाें से मित्रता कर अपने जीवन के सपनाें काे नई उडान दें, इस इस अवसर पर उन्हाेने हाईस्कूल काे बाेर्ड परीक्षा मे सर्वाेच अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकाें काे स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।पूर्व प्रमुख रमाेला ने विधालय काे सामान्य ज्ञान, राेचक कहानियां, जवाहर नवाेदय विधालय प्रवेश परीक्षा, उत्तराखंड वाणी, टिहरी का इतिहास, भूगाेल,विज्ञान,गणित ,एंव विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाआें की तैयारी के लिए पुस्तकें भेट करते हुए कहा कि जिस बच्चे को पुस्तकों से प्रेम और लगाव होता है, वह जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक अवश्य पहुंचता है, उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों और विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित कराने की दिशा में कार्य किया है जिसका उद्धेश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है उन्होंने कहा कि युवाओं के हित में आगे भी जो बेहतर संभव होगा उसे करने का प्रयास जारी रहेगा ।इस माैके पर विद्यालय के प्रबंधक युद्धवीर राणा ने पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला काे स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार जताया और कहा कि कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य सराहनीय एंव महत्वपूर्ण हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए प्रदीप रमोला लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है ।इस अवसर पर विधालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण असवाल, पीटीए अध्यक्ष देव सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष लाेकपाल कंडियाल, पूर्व सैनिक सूवेदार दिनेश राणा, चतर सिह बर्तवाल, भगवान सिह असवाल, मदन सिह कैंतुरा ,राजेंद्र सेमवाल, कुलदीप सिह, करिश्मा रावत, कल्पना बिष्ट, धर्मेंद्र नाैटियाल, कृष्णा बिष्ट, सज्जन कुमार, दीपक चंद, आंचल राणा, शीतल रावत, माेनिका ,पूजा, भावना कलूडा, स्वेता रावत, आशा देवी, कंचन लता,आदि माैजूद थे ।
