उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ऋषिकेश, उत्तराखण्ड सतरुद्रा ट्रस्ट द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पोखरी (क्वीली), टिहरी गढ़वाल के प्रधानाचार्य को 50 बच्चों के लिए ट्रैक सूट, दरियां एवं लेखन सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री वितरक मां कुंजापुरी स्कूल यूनिफॉर्म के प्रतिष्ठान में प्रधानाचार्य खुशी राम बंगवाल को एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अध्यक्ष मंगला प्रसाद बंगवाल, सचिव गणेश चन्द्र उनियाल, संयुक्त सचिव मुकेश धूलिया एवं सदस्य वीरेंद्र सिंह गुसाईं और हरेंद्र सिंह असवाल द्वारा सामग्री समर्पित की गई जो विद्यालय में पहुंच जायेगी।
