उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत की अध्यक्षता में 30 सितंबर को जिला पंचायत की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में योजनाओं की प्रगति, कार्यों की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत वीरेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है।
