उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
अल्मोड़ा। आगामी निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और BLA-1 के साथ बैठक हुई। इसमें EVM की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों पर चर्चा की गई।
EVM की प्रथम स्तरीय जांच:
FLC प्रक्रिया 05 से 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
CDO ने सभी दलों के नामित प्रतिनिधियों को जांच के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।
जांच में कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट सहित अन्य उपकरणों की कार्यप्रणाली का परीक्षण होगा।
मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR):
दावे-आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 28 ०सितंबर 2026 तय की गई है।
अंतिम मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) का प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026 को होगा।
पुनरीक्षण के तहत कुल 12,527 दावे-आपत्तियां मिली हैं:
नए नाम जोड़ने (फॉर्म-6): 6,604 आवेदन
नाम हटाने (फॉर्म-7): 3,073 आवेदन
संशोधन (फॉर्म-8): 2,850 आवेदन
बैठक में राजनीतिक दलों ने प्रक्रिया से जुड़े सुझाव और समस्याएं रखीं, जिस पर CDO ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के निर्देश दिए। बैठक में ADM युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
