उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने छापे के रूप में झूठ गढने का जो कार्य किया है। इससे उत्तराखंड कांग्रेस पर कोई भार ना रहे इसलिए वह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस निश्चिंत होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम करे। कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर वह भी उनके साथ-साथ चलेंगे।हरीश रावत गाजियाबाद से होते हुए रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैकड़ो कारों के काफिले के साथ देहरादून पहुंचे। देहरादून में हिम पैलेस होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदा का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरदा ने कहा मेरे लंबे समय से जो सहायक रहे हैं ईडी के लोग उनके घर पहुंच गए। हालांकि उस मामले पर वह खुद जवाब देंगे। उन्होंने कहाआज उत्तराखंड का सपना बिखर रहा है। यदि 2027 में फिर गलती हो गई तो उत्तराखंड राज्य विफल राज्य होने की दिशा में जो बढ़ रहा है फिर उसको थामना सभी के लिए मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा हरीश रावत वंचितों की लड़ाई लड़ेगा वह वंचित चाहे राजनीतिक हो या किसी भी क्षेत्र के हों सभी की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा कांग्रेस पर इस तरह आक्रामक है के जैसे कांग्रेस के राज्य में नौकरियां बिकी हों।उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा नौकरियां देने का काम किया है कभी नौकरियां बेची नहीं हैं। भाजपा ने जो लांछन लगाया है उसके लिए उन्होंने कहा कि उनके 3 साल के कार्यकाल के लिए एक कमीशन बैठा दो जिसमें सभी जांच एजेंसी लगा दो। यदि कुछ गलत किया गया हो तो जो चाहे सजा दो। उन्होंने कहा वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा 2022 में भारत में सबसे अधिक 34% वोट उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला। यहां से उनका काफिला शहीद स्मारक पर पहुंचा जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।
