उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026 के फुटबॉल मुकाबलों के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 एवं अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून ,के.वि एफ.आर.आई और पीएम श्री के. वि बीरपुर के मैदान में खेले गए।पीएम श्री केवि आई.एम.ए के मैदान में अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबलों में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा को 8-0 से पराजित किया। वहीं, बेंगलुरु ने कड़े संघर्ष में एर्नाकुलम को 2-1से हराया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में भोपाल ने हैदराबाद को 1-0 से शिकस्त दी।देहरादून की टीम ने मुंबई के विरुद्ध दमदार प्रदर्शन करते हुए 12-0 से शानदार जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले में देहरादून की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का प्रभावी परिचय दिया।के.वि एफ.आर.आई के मैदान पर जयपुर ने बेहतरीन तालमेल और मिडफील्ड पर मजबूत नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए सिल्चर को 5-1 से पराजित किया।पीएम श्री के.वि बीरपुर में देहरादून और मुंबई की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार काउंटर-अटैक और जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। अंततः मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।रिपोर्ट लिखे जाने तक दिन कोलकाता संभाग और पटना संभाग के बीच तीसरा मुकाबला जारी रहा ।
