
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुकता के लिए स्वीप (SVEEP) के अन्तर्गत गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा विगत निर्वाचनों में कम मतदान वाले बूथों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे मतदेय स्थलों को भी चिह्नित करने को कहा, जहां आगामी निर्वाचन में कम मतदान होने या मतदान बहिष्कार से सम्बन्धित समस्याएं सामने आने की आशंका हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में समय रहते जनसंवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी मतदान स्थलों पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों में अधिक संख्या में कार्मिकों की सहभागिता वाले स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती तथा आवश्यक मेडिकल किट की उपलब्धता के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तैयारियों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्री श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी जखोली श्री भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ श्री अनिल रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री विपिन जोशी, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री रमाकांत गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी.आर. मलेठा, एआरटीओ श्री धर्मेंद्र बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

