
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चमोली जिले के नारायणबगड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी चिकित्सको समेत ,महिला चिकित्सक ,प्रयाप्त बेड और बुनियादी सुविधाओं की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विकासखंड के दो युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज नेगी और विपिन परिहार बीते चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं शुरुआती दिनों के बाद अब इन युवाओं के धरने को आमजनमानस का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है और धरनास्थल पर स्थानीय व्यापारी,जनप्रतिनिधियों समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है ।शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर चल रहे इस धरने को पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ जीतराम , चोपता प्रधान उषा रावत, और क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण रावत ने अपना समर्थन दिया और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर चल रहे इस आंदोलन को जायज और मांगो को सही बताते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधाधरने में सम्मिलित स्थानीय आमजनमानस ने भी मांगो को जायज बताते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग कीधरने पर बैठे युवा नेता नीरज नेगी और विपिन परिहार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के दूरस्थ गांवों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से एकमात्र केंद्र है बावजूद इसके यहां बुनियादी सुविधाओं का टोटा बना हुआ है और विशेषज्ञों की नियुक्ति तो दूर की बात यहां स्थायी चिकित्सकों की तक तैनाती नहीं है जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं पूर्व विधायक डॉ जीतराम ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दे पा रही है ,लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रेफर होना पड़ रहा है कई मरीज इलाज के अभाव में रास्ते मे ही दम तोड़ देते हैं।डॉ जीतराम ने आंदोलनकारियो की मांग को जायज ठहराते हुए जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण किये जाने और पांच सूत्रीय मांगों का निस्तारण करने की मांग की

