
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन और जिला उद्योग केंद्र के तत्वाधान में आयोजित हुआ स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरकाशी के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ये नवाचार, समस्या समाधान और स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्टार्टअप विचारों को बढ़ावा देने तथा उत्तरकाशी को एक उभरते स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभामार में स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की उपस्थिति में सपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओ को उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 की बारीकियों और मिलने वाली सुविधाओं,अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े विद्यार्थियो, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय उद्यमियों को नवाधार के प्रति जागरूक किया गया।स्टार्टअप हंट उत्तरकाशी की प्रतिस्पर्धा में गठित निर्णायक समिति जिसमें वैभव कुमार प्रभारी जीएम डीआईसी, विनायक श्रीवास्तव जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सुश्री स्वर्ण लता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शामिल थे। इस मौके पर 8 नवाचारी टीमों ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया का प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें पहाड़ सुरक्षा, गौमुख डेयरी, हिमालय कार्बन लैब, गंगा मित्र, पहाडी इनोवेटर्स (पहाड़ी साथी), हरित सर्जन, इको सेंस,माटी शिल्प आदि शामिल रहे।कार्यक्रम में निर्णायक समिति सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर विजेता हिमालय कार्बन लैब राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान बौन को 11,000,फर्स्ट रनर-अप माटी शिल्प को धनराशि 5000 एवं सेकंड रनर-अप पहाडी इनोवेटर्स (पहाडी साथी) (राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान बौन को राशि 2,100/- का पुरस्कार प्रदान किया गया।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नई सोच, ऊर्जा और कुछ अलग करने का जज्बा है। जरूरत इस बात की है कि वे अपने विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास करें। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जनपद में स्थानीय जरूरतों और समस्याओं को समझकर तैयार किए गए नवाचार रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य पीजी कॉलेज उत्तरकाशी पंकज पंत भी उपस्थित रहे।

