
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जानिए कैसे 125 किमी लंबी हिमालयी रेलवे परियोजना केदारनाथ-बद्रीनाथ की तीर्थयात्रा को सुगम बना रही है और भारत-चीन सीमा तक रणनीतिक पहुंच को मजबूत कर रही है.उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर काम किया जा रहा है. करीब 125 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन गढ़वाल क्षेत्र में आने-जाने का सफर आसान बनाएगी. इससे केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा में भी मदद मिलेगी. इसके साथ ही भारत-चीन सीमा के करीब स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंच मजबूत करने में भी यह परियोजना अहम होगी. 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी रेल लाइन…

