
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जज के पद पर चयन के बाद जॉइनिंग से पहले बैतूल की प्रखरश्री दीदी ने जैन दीक्षा का मार्ग चुना. पांच दीक्षार्थी बहनों की विंटेज कारों, शाही बग्घियों और बैंड के साथ भव्य बिनौली निकाली गई.मध्य प्रदेश के बैतूल में रविवार को आस्था, भक्ति और वैराग्य का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां जैन दीक्षा लेने जा रहीं पांच दीक्षार्थी बहनों के सम्मान में भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया. इनमें बैतूल की बेटी और नगर गौरव ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी भी शामिल हैं. खास बात यह है कि प्रखरश्री ने जज की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन पद पर जॉइनिंग से पहले उन्होंने संयम और वैराग्य का मार्ग चुन लिया.

