
उत्तराखंड डेली न्यूज ब्योरो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड स्थापना एवं गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी डॉ दिनेश चंद्र सती,सहायक प्राध्यापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य के निर्माण की आवश्यकता एवं उद्देश्यों तथा इस हेतु उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के निस्वार्थ बलिदान की विस्तार से चर्चा की तथा हमारे राज्य की धरोहर और पहचान मां गंगा के संरक्षण हेतु छात्रों से आवाहन किया।प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने गंगा की स्वच्छता के प्रति छात्रों को जागरूक होने तथा समाज तक इस संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया। इससे पूर्व नमामि गंगे इकाई के स्वयंसेवियो ने गंगा की स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचाने हेतु वैतरणी कुंड में गंगा आरती में प्रतिभाग किया गया तथा जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। एनएसएस इकाई द्वारा संघर्ष से सृजन के शीर्षक पर उत्तराखंड की स्थापना पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में स्वयंसेवियों द्वारा ‘स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा’ शीर्षक पर रंगोली प्रतियोगिता तथा ‘औद्योगीकरण का गंगा नदी पर प्रभाव’ शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया गया।भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान दीपिका डिमरी, द्वितीय स्थान आदित्य तिवारी प्रथम स्थान साक्षी ने प्राप्त किया तथा रंगोली प्रतियोगिता में गायत्री,साक्षी,अदिति,प्रियंका,विनीता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. अनिता जोशी,डॉ. अनुराग शर्मा,डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. हर्षी खंडूरी, एनएसएस प्रभारी डॉ. विधि ढौंडियाल,नमामि गंगे सहसंयोजक डॉ. कृतिका बोरा, डॉ. सौरभ कुमार,डॉ. पप्पू सागर, डॉ. इंद्र मोहन पंत, डॉ. विनीता नेगी,डॉ. सुमित सजवान ,डॉ. चंद्रेश जोगीला, डॉ. शिवानी आदि उपस्थित रहे।

