
उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
बाबा केदार के पावन धाम से श्रद्धालुओं सहित सभी को रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से दीपावली पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं, यात्रा के अब केवल 03 दिन शेष।*
🌸 श्री केदारनाथ धाम से आज के प्रातःकालीन मंगल दर्शन।
🪔 बाबा केदार के पावन दर से समस्त श्रद्धालुओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम में दीपावली के पावन पर्व पर श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। हिमालय की गोद में विराजमान बाबा केदार का दिव्य धाम इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से आलोकित है। धाम में की गई भव्य पुष्प सजावट एवं प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच भगवान के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहे हैं।बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष की यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवम्बर 2026 को बन्द किए जाने हैं। यात्रा समापन में अब केवल 03 दिन शेष रह गए हैं।इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह निरन्तर बना हुआ है। अब तक कुल 19,04,639 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की यह संख्या बाबा केदार के प्रति देश-विदेश के भक्तों की अटूट आस्था एवं श्रद्धा को प्रदर्शित करती है।दीपावली के पावन अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस समस्त श्रद्धालुओं एवं जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करती है। बाबा केदार सभी के जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि का प्रकाश फैलाएं।*रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील है कि यात्रा के शेष दिनों में धाम आने वाले श्रद्धालु मौसम एवं मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

