
उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ । चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायुसेना का दस दिवसीय सैन्य अभ्यास जारी है। शनिवार को बरेली एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी एएलएच (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) से हवाई पट्टी पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि वायुसेना 17 नवंबर को यहां पैराकमांडो की लैंडिंग का अभ्यास कर सकती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मौसम प्रतिकूल होने के कारण यहां कोई बड़ा सैन्य विमान नहीं उतर पाया है।बीते 12 नवंबर को वायुसेना ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर दस दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया था।

