
उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग(जयकंडी) की पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पांचवे व अंतिम दिन की अंतरसदनीय विधालयी प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ आज विधालय के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग व प्रभारी प्राचार्य डाइट गौचर श्री अनिनाथ जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधालय के चारों सदनो ने मुख्य अतिथि का स्वागत मार्च पास्ट के साथ किया।इस अवसर पर विधालय के चारों सदनों के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।खेलकूद प्रतियोगिताओं के पांचवे व अंतिम दिन आज विभिन्न वर्गो में रस्साकस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता सदनों व छात्र – छात्राओं को स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।रस्साकस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रमन सदन ने रामानुजन सदन को तथा बालिका वर्ग में रामानुजन सदन ने भाभा सदन को पराजित किया।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण , 82 को रजत 53 को कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिवम नेगी , अवंतिका , वेदांश असवाल , आरना रावत , दृष्टि, गीतिका , कार्तिकेय सिंह , अनुजा, पीयूष, मौलिक, शानवी बर्तवाल , सृष्टि, तनुज भट्ट , प्राची, वेदिका, अनुज सिंह पुंडीर , अर्चित रावत , वेदिका अरोड़ा , रितिक सिंह आदि ने स्वर्ण तथा अभिनय, आदविक नवानी , अंतरा, अनुष्का, अदित्या चौहान, अभिनय खत्री,दक्ष सिंह, दीपिका, अरयन रावत, आहन पुरोहित, अंशिका, याचना, सत्यम टकोला, हर्षित सिंह बिष्ट, आरुषि, त्रयम्बक चौहान, जिज्ञासा बहुगुणा, अनिकेत, तनिशा, महक रावत आदि ने रजत तथा मानविक चन्द्र, अभिज्ञा, रुद्रान्श राणा, आरुषि पल्लव, आदर्श, शिविका, अधिरत पैलू, हर्षिता , तन्वी, प्रियंका, संस्कृति पँवार अनवी डोभाल, राजन सिंह , नितिन रावत, व अर्णव आदि ने कांस्य पदक प्राप्त किये ।विधालय की अंतर सदनीय इन प्रतियोगिताओं की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाभा सदन ने 715 अंक प्राप्त कर प्रथम,आर्यभट्ट व रमानिजन सदन ने संयुक्त रूप से 535 अंक प्राप्त कर द्धितीय तथा रमन सदन ने 515 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार संयुक्त टीम स्पर्धाओं में रमन सदन ने 1200 अंक प्राप्त कर प्रथम, आर्यभट्ट सदन ने 1000 अंक प्राप्त कर द्धितीय, रामानुजन सदन ने 800 अंक प्राप्त कर तृतीय तथा भाभा सदन ने 750 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।व्यक्तिगत व टीम स्पर्धायों सहित सम्पूर्ण स्पर्धाओं में रमन सदन कुल 1710 अंक प्राप्त कर प्रथम ,आर्यभट्ट सदन 1535 अंक प्राप्त कर द्धितीय , भाभा सदन 1470 अंक प्राप्त कर तृतीय व रामानुजन सदन 1335 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे ।मुख्य अतिथि श्री अनिनाथ जी ने इस अवसर पर सत्र 2025-2026 की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में विधालय स्तर पर 95.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र पीयूष पंत तथा 91.80 प्रतिशत अंक के साथ द्धितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र लक्ष्य गुसाईं को सम्मानित किया। उनके द्धारा इस अवसर पर खेलकूद स्पर्धाओं में प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीनों सदनों रमन, आर्यभट्ट, व भाभा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य श्री बुद्धिबल्लभ डोभाल , कोर्डिनेटर श्री सुमन कुमार, कार्यक्रम व अन्य क्रिया कलाप कोर्डिनेटर श्रीमती संगीता पँवार व सह संयोजक सोनाली बिष्ट व मुख्य सदन प्रमुख रितु मैठानी ने संयुक्त रूप से खेलकूद स्पर्धाओं में प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण , रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधालय के व्यायाम शिक्षक विपिन कुँवर व प्रशांत बर्तवाल तथा व्यायाम शिक्षिका नीलिमा पैलू ,सभी सदनों के प्रभारी शिक्षक सुरेन्द्र जोशी , रवीद्र सिंह , सुनील सिंह, शरद भूषण व पूजा डिमरी तथा सह-प्रभारी शिक्षक गंभीर सिंह, जितेंद्र सिंह , सौरभ बिष्ट, विनोद कुमार, अशोक भट्ट , रजत कंडारी मयंक रावत व शिक्षिकायें सुमन रावत, शकुंतला बुटोला, ज्योति डिमरी, रश्मि, सुनीता, मेघा रावत , स्वाति आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र जोशी व पंकज कुमार तोमर ने संयुक्त रूप से किया।

