उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक बीजेपी नेता की कार के इंजन पर 7 फीट लंबा अजगर बैठा दिखा जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को रेस्क्यू कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार स्टार्ट करने के दौरान बीजेपी नेता को अजगर के होने का पता चला था।
