उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, समान कार्य का समान वेतन देने के लिए सरकार शीघ्र शासनादेश जारी करे। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिखित आश्वासन के 15 दिन बाद भी आदेश नहीं हुए हैं। धस्माना ने कैंप कार्यालय में मीडिया से कहा, प्रदेश सरकार कई बार कर्मचारियों से वादा खिलाफी कर चुकी है। 2021 में 56 दिनों की हड़ताल में दो मंत्रियों के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उपनल कर्मियों को भूख हड़ताल व सड़कों पर आंदोलन करना पड़ा। सरकार ने हड़ताल समाप्त कराने के लिए उपनल कर्मियों में समान कार्य का समान वेतन देने का लिखित आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है।
