उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 307 का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण यातायात ठप हो गया। पुलिस और एनएचएआई ने मौके पर पहुंचकर फंसे वाहनों को निकाला। भूस्खलन के बाद सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया और…दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 307 का एक बड़ा हिस्सा मोहंड पारकर डाट मंदिर से पहले धंसने के कारण यातायात ठप पड़ गया। सूचना पर पुलिस तथा एनएचएआई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर फंसे हुए वाहनों को एक-एक कर निकाला। इसके बाद हाईवे को पूर्ण रूप से बंद कर वाहनों को गणेशपुर फ्लाइओवर से रवाना किया। इस बीच घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहे। एनएचएआई कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से रोड़ा बजरी डालकर भराव कार्य शुरू किया। सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद शिवालिक की पहाड़ियों से जबरदस्त पानी नीचे आ गया, जिसके कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया।इस दौरान हाईवे पर यातायात थम गया और वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सूचना पर मोहंड चेक पोस्ट पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर फंसे वाहनों को सिंगल लेन कर निकालना शुरू किया, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक बढ़ जाने के कारण हाईवे जाम लग गया। बाद में एनएचआई कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से सड़क भराव का कार्य करना शुरू किया, लेकिन सड़क पूरी तरह धंस जाने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। बाद में सभी वाहनों को रूट डाइवर्ट कर वापिस सहारनपुर की ओर भेजा गया और नवनिर्मित फ्लाइओवर को खोलकर वाहनों को गणेशपुर से देहरादून पहुंचाया गया, जिसके बाद ही जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
