उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

रुद्रपुर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में एक आरोपी पकड़ा गया है। लोगों ने बताया कि उसकी हरकतें साइको जैसी लग रहीं थी। आरोपी ने बच्ची को चीज का लालच दिया और गलत नीयत से सुनसान जगह ले गया।उत्तराखंड के रुद्रपुर में पांच साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान राजीव पुत्र नन्द लाल कुशवाहा निवासी गुनाह खमरीया थाना बंडा तहसील पुवायां जिला शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई है। आरोपी घर से 500 मीटर की दूरी पर खेल रही बच्ची को चीज का लालच देकर अगवाकर अपने साथ ले गया था।एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि 16 अक्तूबर को थाना ट्रांजिट कैंप में एक व्यक्ति पांच वर्ष की बच्ची को ढिल्लो फर्म के बगीचे में गलत नीयत से ले गया है। मौके पर पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को कहीं और से लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।शनिवार को बच्ची की माता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और रविवार को मुखबिर और घटना के गवाह की पहचान पर आरोपी राजीव पुत्र नन्द लाल कुशवाहा को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
साइको किस्म का है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सात महीने से कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रहता था। आरोपी पहले एक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से घर पर ही था। वह रोजाना ट्रांजिट कैंप की गलियों और वार्डों में घूमता रहता था। आरोपी ने पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका है, लेकिन पकड़ा नहीं गया। आरोपी साइको किस्म का बताया जा रहा है और नशे का भी आदी है। ट्रांजिट कैंप गोल मडैया इलाके में घूमकर बच्चों पर निगरानी रखता था। 16 अक्तूबर को भी बच्ची उसे खेलती हुई नजर आई तो उसे चीज का लालच देकर अपने साथ ले गया।
