उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
देहरादून में एसएसबी के एएसआई के 23 वर्षीय बेटे अनिल सिंह ने खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।एसएसबी के अपर उपनिरीक्षक के बेटे ने खुद को चाकू से गोदकर आत्महत्या कर ली। चाकू से उसके शरीर में कई गहरे घाव हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार विद्या विहार फेस-2 में रहने वाले 23 वर्षीय अनिल सिंह ने गुरुवार को अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में खुद को चाकू से गोद दिया। उसके भाई भूपेंद्र सिंह और अन्य परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल के शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे। उसका पूरा शरीर खून से सना था। पुलिस जांच में पता चला कि अनिल सिंह पिछले दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। वह बी. फार्मा का छात्र था लेकिन कॉलेज नहीं जा रहा था। वह अपने भाई और मां के साथ घर पर ही रहता था। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करने लगता था। वह भगवान के पास जाने की बातें करता था। पिछले पांच दिन से वह आत्महत्या करने की बातें कर रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सीबीएस अधिकारी और चौकी प्रभारी बाजार प्रमोद शाह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक अनिल के पिता हीरा सिंह छत्तीसगढ़ में एसएसबी में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ का निवासी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखा, 20 से अधिक घाव किए
बताया जा रहा है कि युवक ने एक सोशल मीडिया साइट पर वीडियो देखा। उसने देखा कि कौन सी नस काटने से जल्द मौत हो सकती है। उसने उसी तरह अपनी नसें काटी। युवक ने चाकू से शरीर पर 20 से अधिक घाव किए। हालांकि इस दौरान भी वह चिल्लाया नहीं। खून बहते देखने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
