उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर चार अंतर्गत वानप्रस्थ आश्रम के गंगा घाट पर हितं वैदिक अनुसंधान पीठम् की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से करीब 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।नगर पंचायत अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष माधव अग्रवाल, संस्था के अध्यक्ष आचार्य नरेश शर्मा, समाजसेवी इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नारायण सिंह रावत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि संस्थान बीते 12 वर्षों से लगातार समाज सेवा में जुटी हुई है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है। इस मौके पर सभासद मुरली शर्मा, पार्वती नेगी, आदेश तोमर, अंशुल रावत, सुभाष शर्मा, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।
