उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। तापमान में गिरावट और बारिश की आशंका है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी जाती है। मौसम में बदलाव की संभावना है।उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। दून में चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। जबकि, न्यूनतम तापमान घटने से सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे पारे में मामूली इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलने लगीं। जिससे ठंडक महसूस की गई।
