उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। महाराज ने कहा कि फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेताओं में रहे हैं। राज्य निर्माण में उनके संघर्ष को राज्य की जनता हमेशा याद रखेगी।
