उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
कई बार बोर्ड का पेपर इतना टफ आता है कि बच्चे सोच में पड़ जाते हैं आखिर किसने इस पेपर को सेट किया होगा? चलिए जानते हैं इसके पीछे का सारा प्रोसेस. इस समय देशभर में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं. कभी कोई पेपर इजी आता है तो, कभी बहुत कठिन. जब पेपर टफ आता है, तो सबसे पहले बच्चों के दिमाग में एक ही बात आती है कि आखिर इस पेपर को किसने सेट किया है? या इसके पीछे क्या प्रोसेस होता है, तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में. इन पेपर्स को सेट करने के लिए महीनों तक प्लानिंग होती है. इसके बाद से मीटिंग्स का दौर चलता है फिर एक्सपर्ट्स की निगरानी में इन बोर्ड पेपर को तैयार किया जाता है. हालांकि, पेपर सेट करने वालों को भी इस बात की भनक नहीं होती है कि उनका सेट किया पेपर अगली सुबह एग्जाम में आएगा या नहीं.
