उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू सोमवार को मंगलौर और झबरेड़ा मंडियों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर भवनों को डिसमेंटल करने, मत्स्य मार्केट को खाद्यान्न मंडी में परिवर्तित करने, मंडी परिसर की टूटी सड़कों का पुन: निर्माण कराए जाने, मंडी परिसर में नवनिर्मित गोदामों को आवंटित करने, मंडी परिसर में रिक्त पड़ी भूमि पर नवनिर्माण करने आदि के मंडी सचिवों को निर्देश दिए।उन्होंने फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल से भी मुलाकात की और सब्जी मंडी की समस्याओं पर वार्ता की। इसमें उन्होंने व्यापारियों व कृषकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड देहरादून के उपमहाप्रबंधक अनिल सैनी, कनिष्ठ अभियंता चन्द्र शेखर सैनी, प्रशांत सैनी, सचिव देवेन कुमार आदि मौजूद रहे।
