उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को क163 करोड़ की सौगात दी। विभिन्न परियोजनाओं के जरिए उत्तराखंड के सड़क, पेयजल, आवास, धार्मिक और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में तकरीबन 163 करोड़ रुपये की नई निर्माण और पुनर्निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में लालूरी घियाकोटी- क्यार्दा की चली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए लगभग 4.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही रणकौची मंदिर, चम्पावत में भी करीब 4.57 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।देहरादून की पुलिस लाइन रेसकोर्स में पेयजल योजना यानी नई पाइप लाइन, टैंक सहित 5 करोड़, वहां टाइप-2 के 120 पुलिस आवासों के लिए 51 करोड़ और लोक सेवा आयोग परिसर में बहुमंजिला इमारत (प्रत्येक टाइप-3 व टाइप-4 के लिए 20 आवास) के लिए 19 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा, आईआरबी द्वितीय वाहिनी, देहरादून परिसर में टाइप-2 के 120 आवासों के लिए 54 करोड़ तथा राजभवन, देहरादून में बहुउद्देश्यीय भवनों सहित निर्माण के लिए लगभग 13.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।रूद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण, रैलिंग की मरम्मत और मलबा सफाई के लिए 5.22 करोड़, पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुधार के लिए 3.39 करोड़ और उसी क्षेत्र में चलकुड़िया-मसमोली-सकलोनी-नौखोली मोटर मार्ग खंड में सुधार के लिए 3.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। सरकार ने विकास परियोजनाओं पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हुए स्थानीय लोगों की सुविधाओं, धार्मिक स्थलों की बेहतर कनेक्टिविटी और पुलिस, सरकारी कर्मचारियों के लिए रहन-सहन को बेहतर बनाने उद्देश्य से ये मंजूरी दी है। इससे उत्तराखंड के सड़क, पेयजल, आवास, धार्मिक और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
