उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

देहरादून (उत्तराखंड) के पर्यटन स्थल सहस्रधारा में सोमवार रात बादल फटने से 2-3 बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए और 7-8 दुकानें बह जाने की खबर है। वहां फंसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे में 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया।
