उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को महिलाओं ने रुकवा दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। महिलाओं ने पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं मानी।लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को देहरादून की महिलाओं ने रुकवा दिया। इस घटना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो समस्या सामने आई। महिलाओं ने आश्वासन के बाद ट्रेन को जाने दिया। महिलाओं का कहना है कि दीपनगर रेलवे कॉलोनी में परिवार लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।दीपनगर रेलवे कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे रेलवे कर्मचारियों के परिजनों ने देहरादून स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के आगे प्रदर्शन किया। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक तत्काल प्लेटफार्म पर पहुंचे और मुरादाबाद उच्चाधिकारियों से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया।आश्वासन पर मानीं महिलाएं,अधिकारियों ने गुरुवार से पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए काम शुरू करने और आपूर्ति बहाल होने तक रोजाना तीन टैंकर भेजने का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हो पाई।दीपनगर रेलवे कॉलोनी से महिलाएं बच्चों के साथ दोपहर डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां एक नंबर प्लेटफार्म पर लखनऊ जाने के लिए खड़ी वंदे भारत ट्रेन के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि उनकी कॉलोनी में करीब 70 परिवार रहते हैं। आठ अक्टूबर को मोटर जल गई थी, तब से पानी की आपूर्ति ठप है। टैंकरों से पानी मंगाया जा रहा है, लेकिन वह भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है।रेलवे अधिकारियों में हड़कंप
इस बीच सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन अधिकारियों को घटना पता चला तो हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। इसके बाद अधीक्षक ने मुरादाबाद में उच्चाधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
