उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
कोटद्वार। नगर के शिवपुर निवासी देव्याक्षी देवरानी ने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया है। शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला (केरल) में आयोजित पासिंग आउट परेड में देव्याक्षी को सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। परेड में देव्याक्षी ने एक प्लाटून का नेतृत्व किया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि रहे।मूल रूप से द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम सीम निवासी देव्याक्षी देवरानी ने वर्ष 2024 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत से ही रूझान सेना में जाने का रहा। वह एनसीसी की कैडेट भी रहीं। वर्ष 2024 में सलेक्शन सेंटर बोर्ड कोलकाता की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद देव्याक्षी का चयन भारतीय नौसेना में हुआ। भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला में एक साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ। देव्याक्षी के पिता लक्ष्मी विलास देवरानी जीआईसी पाली में हिंदी के शिक्षक और मां संगीता देवरानी गृहिणी हैं।
