उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से थानाध्यक्ष गुप्तकाशी रणजीत खनेड़ा के नेतृत्व में चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम मैखंडा में नशे के विरुद्ध व साइबर अपराध के बारे में डोर-टू-डोर जाकर जन जागरुकता अभियान चलाया गया तथा नशे के प्रतिकूल प्रभाव एवं साइबर फ्रॉड के बारे में सचेत रहने तथा साइबर सम्बन्धी घटना घटित होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करने हेतु अवगत कराया गया। उपस्थित व्यक्तियों को बताया गया कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस के स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान पुलिस के स्तर से ग्राम क्षेत्रान्तर्गत फेरी लगाकर व्यवसाय करने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी।
